फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

Tue, 28 Oct 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 08 नशे न करने की शपथ लेते हुए विद्यार्थी व स्टाफ। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यूथ रेडक्रॉस व नशामुक्ति क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से नशे से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रैली निकालकररोलगों को जागरूक किया। रैली को प्रो. डॉ. नरेश और कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा और यातायात नियमों का पालन करेगा, तो न केवल उनका जीवन सुरक्षित रहेगा, अपितु राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें