फोटो 3खानपुर गांव में नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी।स्रोत: प्रवक्ता
- फोटो : :घटना के बाद पलटी पड़ी कार।
नारनौल। रेडक्रॉस कार्यालय की ओर से वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिगेड ऑफिसर प्रदीप यादव ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देती है। इस मौके पर बच्चों को जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
मुख्य अध्यापक अनिल कुमार ने जीवन में नशे से दूर रहने व यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद