नारनौल। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य महाबीर चौक पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें गलती का एहसास कराया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उनसे भविष्य में हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस जागरूकता अभियान के दौरान थाना यातायात प्रबंधक, निरीक्षक नरेश कुमार ने वाहन चालकों से सीधा संवाद स्थापित किया। निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। संवाद