फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
फोटो 8नारनौल टैक्सी पर चालकों को जानकारी देते महिला थाना टीम।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। विशेष जागरूकता अभियानके तहत महिला थाना की सब-इंस्पेक्टर मनीषा ने टीम के साथ नारनौल टैक्सी स्टैंड का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां मौजूद टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यातायात नियमों की पालना करने, नशा न करने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार वाहन चालक के रूप में उनकी भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, कार्यक्रम में नशा मुक्त अभियान के संकल्प को दोहराते हुए पुलिस टीम ने चालकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें