फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल व सीवरेज लाइन लीकेज, नल में पहुंच रहा दूषित पानी

Thu, 18 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के अनाज मंडी के नजदीक स्थित मोहल्ला छिपी जोहड़ और प्राणपुरा के लोग टूटी सड़क, पेयजल सप्लाई के लीकेज और सीवरेज की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। मोहल्लावासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला छिपी जोहड़ के नलापुर से अनाज मंडी की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर पेयजल और सीवरेज लीकेज की समस्या काफी पुरानी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साल भर पहले वेस्ट पाइप बिछाया गया था। इसके कारण कुछ समय पहले ही बनी सड़क को तोड़ दिया गया। उस समय वेस्ट पाइप लाइन बिछाते समय जगह-जगह पेयजल सप्लाई पाइप लाइन में भी लीकेज हो गया। उस समय जिस सड़क को तोड़ा गया था, वह अभी तक नही बनी है। इससे छोटे-बड़े गड्ढे बन गए। यह मुख्य रास्ता होने की वजह से स्थानीय और आवागमन करने वाले वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्ला प्राणपुरा के लोग भी पेयजल सप्लाई लीकेज से परेशान
मोहल्ला प्राणपुरा के लोग भी पेयजल सप्लाई की लीकेज और सीवरेज लीकेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब भी पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है तो सड़क पर पानी जमा हो जाता है। सीवरेज और पेयजल सप्लाई दोनों लीकेज होने से घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन



मुख्य रास्ते पर नई सड़क बनाई गई थी। मगर साल भर पहले वेस्ट पाइप बिछाने के कारण उसे तोड़ दिया गया। इसके साथ पेयजल सप्लाई में ज्यादा लीकेज हो गए। तभी से सड़क पर पानी भराव की समस्या बनी हुई है।

-राकेश मित्तल, मोहल्ला, छिपी जोहड़।

पेयजल सप्लाई और सीवरेज दोनों लीकेज है, जिस कारण जब भी पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है, सड़क पर पानी भर जाता है। इसके साथ दूषित पानी लोगो के घरों में सप्लाई शुरू हो जाती है।
-कैलाश चंद, मोहल्ला, प्राणपुरा।

अनाज मंडी से नलापुर तक जाने वाला यह मुख्य रास्ता है। इसकी दुर्दशा को लेकर कई बार शिकायत की गई, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अब जल्द ही कोई समाधान होगा, इसकी भी उम्मीद कम है।

-पवन कुमार, मोहल्ला, छिपी जोहड़।

कई बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल सप्लाई में प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े लगाकर लीपापोती तो कर दी जाती है मगर कोई स्थाई समाधान नहीं किया जाता है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मन्नी देवी, मोहल्ला, प्राणपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें