फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टैक्सी व ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू

विज्ञापन
फोटो- 26ऑटो चालकों को निर्देश देते यातायात प्रभारी। स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। जिले में अब टैक्सी व ऑटो चालक स्लेटी (ग्रे) रंग की वर्दी पहनकर टैक्सी व ऑटो चला सकेंगे। जिला पुलिस ने टैक्सी व ऑटो चालकों पर ड्रेस कोड लागू किया है। इसके तहत सभी टैक्सी व ऑटो चालकों को वर्दी नेम प्लेट के साथ पहननी अनिवार्य की गई है। यह निर्देश टैक्सी व ऑटो चालकों में अनुशासन की पालना के मद्देनजर जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी टैक्सी व ऑटो चालकों को वर्दी पहनने को लेकर जागरूक करने के लिए थाना यातायात प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश ने टैक्सी व ऑटो चालकों को वर्दी पहनकर टैक्सी व ऑटो चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना के मुख्य टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी और ऑटो चालकों को अपने वाहन चलाते समय निर्धारित वर्दी पहनने के लिए जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने पर यातायात पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टैक्सी व ऑटो चालकों को बताया कि सभी टैक्सी और ऑटो चालकों का एक ड्रेस कोड लागू किया गया है। चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करें, ऑटो चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, अपनी गति सीमा में ही ऑटो चलाएं, तेज गति से ओवरटेक ना करें। वाहन को मोड़ते समय इंडिकेटर का भी उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें