फोटो 04 डॉ. सुषमा यादव
नारनौल। हरियाणा लोक सेवा आयोग पंचकूला की ओर से जारी अंतिम चयन सूची में गांव नांगल नूनिया निवासी डॉ. सुषमा यादव ने स्थान प्राप्त किया। डॉ. सुषमा का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुए चयन से घर में खुशी का माहौल है। उनके पिता अभयसिंह और मां सुशीला देवी ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। डॉ. सुषमा यादव वर्तमान में रावमा विद्यालय पटीकरा में भूगोल प्रवक्ता के रूप मेंअपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। संवाद