हकेंविवि में डॉ. सुनीता तंवर को बधाई देते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेविवि) के प्रबंधन अध्ययन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सुनीता तंवर को सिल्वर ग्लोबल ज्यूरी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
डॉ. तंवर को यह अवार्ड नेशनल एंटरप्रिन्योर नेटवर्क वाधवानी फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों के स्टार्टअप प्रस्तावों का मूल्यांकन करने और वैश्विक स्तर पर उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. सुनीता तंवर को बधाई दी और विश्वास दिलाया कि इस तरह के कार्यक्रम से विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। डॉ. सुनीता तंवर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के ई-सेल की समन्वयक हैं। वे विश्वविद्यालय के साथ-साथ अलग संस्थानों में विद्यार्थियों को एंटर प्रिन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं।