फोटो संख्या:51- डॉ. सुधा को योग में पीएचडी की उपाधी मिलने पर सम्मानित करते डॉ. भंवर सिंह---स्रो
महेंद्रगढ़। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. सुधा ने योग विषय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। स्वामी ब्रह्मानंद प्राकृतिक चिकित्सालय एवं योग ट्रस्ट महेंद्रगढ़ में बुधवार को डॉ. सुधा का स्वागत किया गया। संस्थान में पहुंचने पर डॉ. भंवर सिंह कसाना, डॉ. कृष्णा की टीम ने डॉ. सुधा का अभिनंदन किया और उन्हें स्मृति चिह्न व मिठाई खिलाकर इस सफलता की बधाई दी। डॉ. भंवर सिंह कसाना ने कहा कि डॉ. सुधा की यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के योग साधकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. सुधा ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता, डॉ. सोमवीर आर्य, डॉ. धर्मवीर योगाचार्य, कला शिक्षक संदीप को दिया है।