फोटो संख्या:74- डॉ. रावी उर्फ रविता यादव-- स्रोत- परिजन
कनीना। वार्ड 10 में बिजली विभाग से सेवानिवृत्त जेई जसवंत सिंह की पुत्रवधू डॉ. रावी उर्फ रविता यादव का चयन राजनीति विज्ञान विषय की कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में डॉ. रावी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनौंदा में प्रवक्ता राजनीति विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति डॉ. इंद्रजीत यादव भी पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में प्रवक्ता राजनीति विज्ञान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. रावी यादव ने इसका श्रेय अपने सास-ससुर, माता-पिता, गुरुजनों तथा विशेष रूप से अपने पति डॉ. इंद्रजीत यादव को दिया। संवाद