फोटो संख्या:70- कनीना के डॉ. प्रशांत कुमार को सम्मानित करते हुए--स्रोत- परिजन
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर आठ निवासी डॉ. प्रशांत कुमार को एसीएसआईआर, भारत और आरएमआईटी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के तहत पीएचडी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित प्रो. बलदेव राज मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 23 नवंबर को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित वैज्ञानिक और अभिनव अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) के आठवें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में 40 हजार रुपये का पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है। यह सम्मान उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, सरकार द्वारा प्रदान किया गया।