फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंकॉक में डॉ. कृष्णा को मिला संस्कृत रत्न अवॉर्ड

विज्ञापन
फोटो नंबर- 05डॉ. कृष्णा आर्य को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
नारनौल। थाई-भारत सांस्कृतिक परिषद की ओर से बैंकॉक में आयोजित पांचवीं अंतरराष्ट्रीय वैश्विक संस्कृत कॉन्फ्रेंस में इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकगायिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या को अंतरराष्ट्रीय संस्कृत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय राजदूत पुनीत अग्रवाल, थाई संस्कृत विद्वान पद्मश्री चिरापत प्रपतविद्या सहित कई विद्वान मौजूद रहे। डॉ. आर्या ने ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली में लोकपरंपराएं’ विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने हरियाणवी रागनी और सांग परंपरा की प्रस्तुति भी दी। उनकी उपलब्धि पर डॉ. चंद्रमणि ब्रह्मदत्त, विजयपाल यादव सहित साहित्यकारों ने बधाई दी और इसे जिले के लिए गौरव बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें