फोटो नंबर-26अटेली के एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र सागवान को सम्मानित करते बैंक अधिकारी। स्रोत: विभाग
मंडी अटेली। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सागवान को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एसबीआई अटेली के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और उनकी सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे प्रहरी हैं। संवाद