नारनौल। पटीकरा में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर नवयुवक मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन जयसिंह की अध्यक्षता में हुआ।
शुभारंभ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्यातिथि बलबीर सिंह बबेरवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। निरंतर लक्ष्यों की तरफ अग्रसर रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षित करें। इस अवसर पर भोलाराम, रामकुमार , बंशीलाल, योगेश यादव, नरेश पटीकरा ,अशोक कुमार और करण चुनवाल आदि उपस्थित रहे।