फोटो नंबर- 04डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अपिर्त करते सैनी सभा के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : mathura
नारनौल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सैनी सभा नारनौल के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान परिसर ‘जय भीम’ और ‘डॉ. आंबेडकर अमर रहें’ के नारों की गूंजता रहा। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने कहा कि “डॉ. आंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि उन्होंने देश के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को न्याय और अधिकारों की लड़ाई के लिए आवाज दी। सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सैनी, सचिव भारत सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, कैलाश सैनी, मदन लाल सैनी, सूबे सैनी, विजय सैनी, मास्टर नरवर सैनी, रामजीलाल सैनी, बालकिशन सैनी, डॉ. कैलाश सैनी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।