महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार 31 मार्च को सुबह 10 बजे भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त समिति सदस्यों, समाज और बुद्धिजीवियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।