फोटो 10 रोटरी रसोई पर सेवा करती डॉ. अर्चना गुप्ता। स्रोत: क्लब
नारनौल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोटरी क्लब सिटी द्वारा संचालित रोटरी रसोई में पहुंचकर जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने पूड़ी-सब्जी, चावल और हलवा वितरित किया और व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि 10 रुपये में स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचा रहा है। संवाद