महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) के पोषण जीवविज्ञान विभाग की डॉ. अनीता कुमारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन 24 से 26 अक्टूबर तक राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित हुआ।आठवें अंतरराष्ट्रीय जीवन विज्ञान, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु समाधान सम्मेलन (एलएईसीएस-2026) में डॉ. अनीता को कचरी के उपयोग और उसकी संभावनाओं पर शोध प्रस्तुत करने के लिए यह पुरस्कार मिला। शोध में कचरी से पौष्टिक खाद्य उत्पाद तैयार करने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में इसकी भूमिका को बताया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने शोध टीम को बधाई दी। विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने भी टीम के प्रयासों की सराहना की। संवाद