फोटो संख्या:70- खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में लोगों को नशा के प्रति जागरूक करते विजय सिंह--
महेंद्रगढ़। उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष गौरव खटाना जज के तत्वावधान में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में शिविर लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। विधिक सेवक विजय सिंह ने बताया कि लोग पूरे दिन मेहनत से काम करते हैं। खून पसीने की कमाई करते हैं। मेहनत की कमाई को किसी प्रकार के नशे में बर्बाद न करें। अपने परिवार का अच्छी तरह से पालन पोषण करें। नशा करने वाले व्यक्ति दुर्बल गरीब लाचार बन जाता है और बीमारी का घर बन जाता है। जिससे शरीर में ताकत खत्म हो जाती तथा जीवन समाप्त करने को दिल करता है इसलिए किसी प्रकार का भी नशा न करें तथा न ही अपने साथी को दारू, भांग, गांजा, स्मैक इत्यादि का नशा नहीं करने दे। इस नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए में आप सभी एक दूसरे का सहयोग करें तथा अपने जीवन को उज्ज्वल बनाएं। संवाद