कनीना। दीपावली के अवसर पर गोसेवक विक्की पंसारी ने गोसेवा के लिए सराहनीय पहल की। उन्होंने श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों के भरण-पोषण के लिए 61 कट्टे पशु रतन फीड भेंट किए। इनकी कीमत करीब एक लाख 11 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा उन्होंने गोशाला में चारे और तूड़ी की व्यवस्था में भी सहयोग दिया। विक्की पंसारी ने दीपावली की खुशियां गोमाता की सेवा के साथ मनाकर समाज को सेवा और समर्पण का संदेश दिया। गोशाला परिवार ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद