फोटो 25खासपुर विद्यालय की छात्रा को साइकिल भेंट करते समाजसेवी बंटी राव।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। खासपुर में समाजसेवी बंटी राव ने जरूरतमंद बच्चों को साइकिल भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बंटी राव ने कहा कि शिक्षा तक पहुंच आसान बनाने और बच्चों के सफर को सुरक्षित व सुविधाजनक करने के लिए यह छोटा सा प्रयास है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भी समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। संवाद