कनीना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसी संबंध में सोमवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदाता सूची से जुड़े प्रपत्र संख्या 9, 10, 11, 11ए और 11बी की जानकारी दी गई। इन पर अब तक हुई कार्रवाई भी साझा की गई। दावों, आपत्तियों और नोटिस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा हुई। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने की अपील की। संवाद