फोटो नंबर-02चिकित्सक को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने ''राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस'' पर दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया। ट्रस्टी भीमसेन शर्मा और नरोत्तम सोनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बालाजी डेंटल अस्पताल के संचालक डॉ. गजराज यादव और चौधरी डेंटल अस्पताल के संचालक डॉ. करण चौधरी और नागरिक अस्पताल नारनौल के दंत चिकित्सक डॉ. विकास कुमार को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि ''''राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस'''' दंत चिकित्सकों और दंत चिकित्सा पेशेवरों के योगदान का सम्मान का दिन है। इस अवसर पर राकेश शर्मा, नरोत्तम सोनी, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे। संवाद