फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ट्वीट करने पर बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
ट्वीट की पिक्स - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। गुरुनाकलपुरा निवासी बुजुर्ग महिला की दवा समाप्त हो गई थी और लॉकडाउन में उसकी मदद नहीं हो पा रही थी। उसे दो दिन से खाने की भी समस्या हो गई थी। इस पर कुमार गौरव से सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर मदद करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद डॉक्टर महिला के घर पर पहुंचे और दो सप्ताह की दवा के साथ खाने का भी इंतजाम कराया। इसके साथ ही आशा वर्कर को महिला के स्वास्थ्य की निगरानी रखने को कहा। जीएच के डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार का उनके पास फोन आया था। उन्होंने बताया था कि गुरुनानकपुरा में 80 साल की पदमा रानी बीमार है और दवा नहीं है। इस पर डॉ. नरेंद्र टीम के साथ महिला के घर पर गए। महिला सांस की मरीज है और उसकी दवा चल रही है। इसके घर पर दो अन्य लोग भी थे। लेकिन, वे भी मदद करने में समर्थ नहीं थे। इसलिए महिला के साथ दो अन्य के खाने का भी इंतजाम कराया गया है। डॉ. नरेंद्र के अनुसार महिला को दो सप्ताह की दवा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही पास की आशा वर्कर को उसकी स्वास्थ्य पर नजर रखने को कहा गया है। बता दें कि सोमवार को कुमार गौरव ने सीएम मनोहर लाल को ट्वीट कर नारनौल निवासी बुजुर्ग की मदद करने की गुहार लगाई थी। इस पर हेल्थ विभाग हरकत में आया और महिला की सहायता की। बाद में सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से डॉक्टर की महिला के घर पर उपचार करने की फोटो समेत पूरी जानकारी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें