महेंद्रगढ़। गांव नांगल सिरोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डॉक्टर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. विश्व शक्ति व डॉ. अश्वनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्यकर्मी अनूप रिवासा व अनिल रसुलपुरिया ने बताया कि डॉक्टर अपने परिवार व बच्चों की परवाह किए बिना दिन-रात मानव सेवा में लगे रहते हैं। समाज में भी चिकित्सक को भगवान का दर्जा भी दिया गया है। एक चिकित्सक यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करता है कि मरीज जल्दी ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिवस पर पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधानचंद्र राय की याद में मनाया जाता है जो चिकित्सक थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ आजाद भारत में अपना सारा जीवन लोगों की चिकित्सा सेवा लगा दिया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार, सतपाल, परमात्मा शरण, श्याम सुंदर, कृष्ण, राजेश, बीरेंद्र, पंकज, ईश्वर मौजूद रहे।