फोटो 5प्रदर्शनी का अवलोकन करते नागरिक।स्रोत:प्रशासन
नारनौल। लघु सचिवालय में लगी प्रेरक प्रदर्शनी का उपायुक्त अनुपमा अंजली ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं प्रदर्शनी देखें और बच्चों को भी जरूर लेकर आएं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय धरोहर और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। 9 से 17 अगस्त तक चल रहे उत्सव के तहत जिले में तिरंगा रैलियां, सेल्फी पॉइंट, सरकारी भवनों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में देश की अखंडता, विभाजन की पीड़ा और भारत की विकास यात्रा को झांकियों के माध्यम से दिखाया गया है। संवाद