फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगी से न करें भेदभाव : अलका

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली में कुष्ठ रोग जागरुकता करते  स्वास्थ्य कर्मी---स्रोत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में कुष्ठ रोग जागरूकता पखवाडा 30 जनवरी से 13 फरवरी का आयोजन किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक व भेदभाव को खत्म करना, लोगों में जागरूकता फैलाना और इस बीमारी से प्रभावित लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की अपील करना है। सीएचओ डॉ. पूनम रेबारी, स्वास्थ्यकर्मी रेणू कुमारी, सोनू ने बताया कि कुष्ठ रोग, बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम लेप्री से होने वाली संक्रामक बीमारी है। इसका इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी नाम की सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली मुफ्त दवाओं से कुछ महीनों में ही मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है। इस अवसर पर आशा वर्कर उर्मिला, तारामणी, आंगनबाड़ी वर्कर सुभवंती, पुष्पा, राजबाला, शर्मिला, शारदा, प्रेम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें