नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिलावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवाली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ मिठाइयां व खुशियां साझा करें। डीसी ने लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलता है तथा बच्चों, बुजुर्गों और पशु-पक्षियों को परेशानी होती है। उन्होंने मिट्टी के दीये खरीदकर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। संवाद