कनीना। दीपावली पर्व को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिजली उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने की अपील की है। एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर के पास तथा 11 केवी और एलटी बिजली लाइनों के नीचे पटाखे न जलाएं। आतिशबाजी से आग लगने और बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। संवाद