फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कूड़े के ढेर देख डीएमसी ने जताई नाराजगी, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Fri, 15 Mar 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में गंदगी व साफ सफाई को लेकर वीरवार सुबह डीएमसी ने शहर में कई स्थानों का निरीक्षण किया। बैठक में लगातार पार्षद शहर में फैली गंदगी का मुद्दा उठा रहे थे।
विज्ञापन

इसको लेकर डीएमसी महाबीर नगर परिषद अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 21 व अन्य जगहों पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। नगर आयुक्त नारनौल के नेतृत्व में सभी अधिकारियों की टीम ने वार्ड, राव बंसी सिंह पार्क के बाहर व सब्जी मंडी व अन्य स्थानों का अवलोकन किया। उन्होंने गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और कहा कि गंदगी की वजह से आसपास रहने वाले लोगों का जीना भी दुश्वार हो रहा है। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर व सफाई दारोगा को मौके पर ही आदेश दिए कि इन स्थानों की सफाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संदीप जैन पार्षद ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान जनता की तकलीफों को लेकर नारनौल के नगर पार्षदों ने नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों को शहर का दौरा करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें