फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देर रात तक बजा रहे थे डीजे, 81500 रुपये का किया चालान

Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने गांव में देर रात तक गांवों में डीजे बजाने वाले तीन डीजे को इंपाउंड कर 81500 रुपये चालान किया है। सदर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि बुधवार रात को शादी समारोह में देर रात की डीजे बजा रहे थे। डीसी डॉ. जेके आभीर व एसपी विक्रांत भूषण के आदेश पर देत रात तक बजाने वालों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रात को 10 बजे तक ही डीजे बजाने के आदेश है। तीनों डीजे वालो को माजरा चुंगी पर पकड़कर सदर थाना महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। उसके उपरांत परविंद्र के डीजे का 34 हजार 500, विकास कुमार का 18 हजार और कमल का 29 हजार रुपये का चालान कर इंपाउंड किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी डीजे वाले को सख्त हिदायत दी गई कि देर रात तक डीजे बजाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि डीजे का समय 10 बजे तक का है या ज्यादा से ज्यादा 10.15 बजे तक का है। समारोह स्थल में भी केवल रात को 10 तक के ही आदेश हैं। अगर कोई डीजे संचालक आदेशों की अवेहलना करना पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में बख्या नहीं जाएगा। टीम के साथ एएसआई ओमबीर, सिपाही विकास सांगवान, होमगार्ड कुलदीप, एसपीओ हरिसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें