नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहल्ला चौधरियान में तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन संवेदना अनुभूति का आयोजन होगा। जिला उपायुक्त नारनौल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों की भावनाओं को समर्पित खेल उत्सव एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा मौजूद रहेंगे। दिव्यांग दिवस पर स्कूल में आयोजित खेल एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा करेंगे। संवाद