जिले में सोमवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21654 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आज 18 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21438 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 142 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 74 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 14 जून तक 186780 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 99810 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 271367 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1521 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को गांव बास में एक कोरोना संक्रमित मिला है।