अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी मशीन।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र अटेली में लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में चहारदीवारी, सड़क उखाड़ दी।
राजस्व संपदा खोड़ तहसील अटेली में कुछ लोग 1.5 एकड़ में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। रोड बिछाई जा रही थी। जानकारी होने पर पहुंची जिला नगर योजनाकार की टीम ने जिला प्रशासन की मदद से तीन चहारदीवारी को ध्वस्त किया। 6 डीपीसी व सड़क नेटवर्क को उखाड़ दिया। जिला नगर योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि खोड़ में कुछ लोग 1.5 एकड़ में बिना विभाग की अनुमति के अवैध कॉलोनी काटकर उसमें चारदीवारी, डीपीसी और सड़क बनवा रहे थे। जिसकी सूचना पर टीम ने जेसीबी की सहायता से 3 चहारदीवारी, 6 डीसीपी व सभी कच्चे रोड नेट़वर्क उखाड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस लेने के बाद ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा विभागीय कार्यवाई की जाएगी।