फोटो 4पुलिस अधीक्षक के आवास पर होली मिलन समारोह मनाते पुलिस अधिकारी व कर्मी।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : credit
नारनौल। होली पर जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलों व गुलाल की होली खेली और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। फूलों की होली और गीतों पर नृत्य ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर त्योहार की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि आमजन की होली शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी करते हैं। संवाद