जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने वीरवार को अपने कार्यालय में सीएमजीजीए, कनिष्ठ अभियंता तथा सफाई निरीक्षक के साथ स्वास्थ्य जांच के बारे में बैठक ली।
जिला नगर आयुक्त ने सरकार द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप के बारे में अधिकारियों तथा सफाई निरीक्षकों से विचार-विर्मश किया। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को शहर का सबसे बड़ा सेवक तथा सफाई को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए सभी निरीक्षकों को होने वाले शिविर में अपना स्वास्थ्य जांच करवाने का आह्वान किया। सीएमजीजीए ने सभी सफाई कर्मियों को उनके बच्चों जो कि 10वी तथा 12वी में पढ़ रहे हैं, उनकी सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी तथा सभी सफाई कर्मचारियों को कैंप में उपस्थित होने का आह्वान किया। सफाई निरीक्षक महेंद्र संगेलिया ने जिला नगर आयुक्त को सभी सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं तथा सफाई वर्दी देने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने मांगों को सुनते हुए संबंधित अधिकारी को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा कूड़ा ना जलाने के सख्त निर्देश दिए। यदि कोई भी व्यक्ति/संस्थान/कर्मचारी कूडा जलाता पाया जाता है तो ऐसे कूड़ा जलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई व चालान आदि करके इस पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। कूड़े में आग लगाने की इस प्रक्रिया को रोका जाए।