फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता पीजी कॉलज में 10 को

Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार) के निर्देशानुसार मेरा भारत-विकसित भारत2047 विषय पर राजकीय पीजी महाविद्यालय में सुबह 10 बजे जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये, तृतीय व चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।




प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह है पात्रता


जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 12 जनवरी 2024 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक जिला महेंद्रगढ़ का स्थायी निवासी हो। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी युवा अधिकतम 7 मिनट की समय अवधि तक हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपना संबोधन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2024 सांय 5 बजे तक है। इसके लिए प्रतिभागी आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन करके एवं आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र नारनौल के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी mybharat.gov.in पर रजिस्टर करके इवेंट में जाकर अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी कार्यालय की ईमेल आई डी- nyk4512gmail.com या दूरभाष- 8979959509 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें