फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव ः प्रधान पद के लिए पांच, उप प्रधान के लिए 3 ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के 16 दिसंबर को होने वाले वार्षिक चुनावों के लिए प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र मिले हैं। चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश यादव मांदीवाला ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए 16 दिसंबर को चुनाव होगा, जिसके लिए तीन दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए गए। अंतिम दिन प्रधान पद के लिए मनीष वशिष्ठ, मनजीत सिंह यादव, कुलदीप यादव, राजकुमार यादव व केशव संघी ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए विकास सागंवान, महावीर सिंह गुर्जर, अनिल यादव एडवोकेट के नामांकन प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के लिए बलजीत सिंह, सुमित चौधरी के नामांकन फार्म भरा। सह सचिव पद के लिए भूप सिंह महायच व चंद्रदेव यादव एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार नरदेव यादव एडवोकेट, ऑडिटर पद के लिए अतुल कुमार एडवोकेट व लाइब्रेरियन पद के लिए प्रदीप यादव एडवोकेट ने नामांकन फॉर्म भरा। अधिवक्ता ने बताया कि 5 दिसंबर को नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी। इसी दिन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। मांदीवाला ने बताया कि चुनाव को लेकर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ का एक पत्र 2 दिसंबर 2022 चुनाव कमेटी को प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार जो अधिवक्ता बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ में अनरोल नहीं है उन्हें जिला बार एसोसिएशन नारनौल के चुनाव में अपना मत डालने का हक नहीं है। ऐसे अधिवक्ता गण 24 हैं। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन नारनौल में 731 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें