फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भारी मात्रा में मिठाइयों को कब्जे में लिया

विज्ञापन
कब्जे में ली गई मिठाईया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। जिला प्रशासन, नगर परिषद व हेल्थ विभाग की टीमों ने मानव चौक स्थित मिठाई की दुकानों को शनिवार की सुबह 11 बजे अचानक निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि दुकानों पर भारी संख्या में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाकर रखी हुई है। लाकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों को भेजी जानी थी। टीम ने एक एक कर सभी मिठाइयों की दुकानों की जांच की और अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह, एसडीएम मनीष फोगाट, खाद्य विभाग से अरुण कुमार व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इस कार्यवाही का विरोध किया। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली और पुलिस ने एक करके सभी दुकानों की चेक किया और मिठाइयों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें