फोटो नंबर- 13विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण करती आरती यादव व अन्य। स्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर की सरपंच आरती यादव ने 24 वें जन्मदिन पर राजकीय उच्च विद्यालय गोकलपुर के बच्चों को स्टेशनरी वितरित किया। सर्वप्रथम केक काटा गया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आरती यादव ने स्कूल में पौधारोपण भी किया। आरती यादव ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा व स्वस्थ मानवीय वातावरण की आवश्यकता है। बच्चों को जैसा सामाजिक, शैक्षिक वातावरण मिलेगा वह उससे ही ज्ञान प्राप्त करेंगे और वैसा ही इंसान बनेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सुभाष, जसवंत सिंह, रामनिवास, कृष्ण फौजी, ओम प्रकाश, अभय सिंह, मनीषा, सुनीता , रवि , देवीलाल, राजबीर, महेश, वेद प्रकाश आदि उपस्थित रहे।