फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने पर बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर नारनौल में धनखड़ के भांजे समाजसेवी विनोद चौधरी ने सिंघाना रोड स्थित अपने कार्यालय में लड्डू बांटे। बता दें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ जब भी दिल्ली से सड़क मार्ग से अपने घर झुंझुनु के लिए जाते हैं तो नारनौल में अपने भांजे विनोद चौधरी के कार्यालय पर जरूर ठहरते हैं। धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर नगर परिषद नारनौल के नवनिर्वाचित पार्षदों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों लोगों ने विनोद चौधरी को बधाई दी। लोगों ने कहा कि एक किसान परिवार व मिट्टी से जुड़े व्यक्ति को देश के इस सर्वोच्च पद पर बैठाने के लिए उम्मीदवार बनाकर एनडीए सरकार ने देश के आम आदमी का मान बढ़ाया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, पार्षद संजय यादव, पार्षद अजय सिंहल, पार्षद योगेश त्यागी, पार्षद मोहनलाल शर्मा, राजकुमार यादव, अशोक चौधरी, पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, संजय सैनी, प्रवीण संघी, जसबीर ढिल्लो, जोगेंद्र बड़ेसरा, राधेमोहन, धूपसिंह बहल, जगदीश धानक, एडवोकेट विजयपाल चौधरी, पूर्व प्राचार्य भूपसिंह यादव, हितेंद्र शर्मा, हितेंद्र वर्मा, मुकेश मित्तल, संजय पटीकरा व एडवोकेट प्रमोद तांखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें