नारनौल। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में देश भर में 21 अप्रैल से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) नामक एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस मुहिम के तहत आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। यहां पर सालों पुराने विवादों को आपसी सहमति से हमेशा के लिए खत्म किया जा सकेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलम कुमारी ने बताया कि न्याय को आम आदमी की पहुंच में लाने के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम है। संवाद