फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का तय समय में करें निपटान : एसडीएम

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 ​शिविर में फरियाद सुनते एसडीएम योगेश सैनी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने आमजन की शिकायतें सुनी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का तय समय में निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण किया जा सके। शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, अवैध कब्जे, बिजली कनेक्शन, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें आईं, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें