मंडी अटेली। पतंजलि कार्यालय में आर्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान हरदयाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 8 जून से शुरू होने वाले आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र आर्य ने बताया कि शिविर में लगभग 22 वर्ष तक की आयु के युवा भाग लेंगे। बैठक में धर्मवीरआर्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र उनींदा, तेज प्रकाश, ओमप्रकाश आर्य, मास्टर बाबूलाल उपस्थित रहे। संवाद