फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारी पर हुआ मंथन

Sun, 01 Sep 2024 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
01सीटीके01..झज्जर रोड स्थित वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक के बाद मौजूद महाराजा अग्रसेन व
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट की बैठक हुई। ट्रस्ट प्रधान सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में तीन अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाने का निर्णय लिया गया। वैश्य शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित होगी। एक ईंट एक रुपया चौक पर ध्वजारोहण के साथ जयंती कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद 151 संपत्ति महायज्ञ किया जाएगा। महाराज अग्रसेन मंदिर में 101 दंपती महाआरती में शिरकत करेंगे। शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रथ बैंड के साथ 201 अग्रवाल युवा बाइक पर हिस्सा लेंगे। महाराजा अग्रसेन भवन पर भजन संध्या, सम्मान समारोह व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में दो अक्तूबर को विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मेरठ, कोलकाता, दिल्ली के कलाकारों से बातचीत चल रही है। यह धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें