फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण पर हुआ मंथन

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- गांव पाली ​स्थित सरपंच के आवास पर बैठक करते राजपूत समाज के लोग--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली में राजपूत समाज के गणमान्य लोगों ने बैठक कर महेंद्रगढ़ में महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण करने के लिए मंथन किया। एडवोकेट मदन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गांव पाली में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण के लिए 45 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्व प्रथम गांव खुडाना की सरपंच के प्रतिनिधि डॉ. नरेश सिंह तंवर ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर इसके लिए सहमति जताई। अब यह कमेटी महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने, स्टेट हाईवे 148बी पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर बढ़ती वाहनों दुर्घटनाओं को देखते हुए सर्कल बवाने के लिए काम करेगी। साथ ही महाराणा प्रताप चौक को आकर्षक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर देशराज सरपंच पाली, विक्रम सिंह सरपंच निंबी, दिवानी सिंह शेखावत सतनाली, दलबीर सिंह सरपंच अगिहार, जर्मन सिंह सरपंच प्रतिनिधि पाथेड़ा, एडवोकेट बलबीर सिंह शेखावत, मुन्ना शेखावत, करणी सिंह, सोनू सिंह पाली, बरेंद्र सरपंच ऊंची भांडोर सहित जिलेभर से राजपूत समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें