फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मंथन

Mon, 29 Jul 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सोमवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों संग बैठक की। जिलास्तरीय समारोह स्थानीय आईटीआई मैदान में पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर अधिकारी अभी से तैयारियों में जुट जाएं। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूल व कॉलेज के बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाली टीमों का चयन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एसडीएम नारनौल, नगराधीश तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शामिल रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्व अभ्यास भी 8 से 12 अगस्त तक किया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुख्य थीम एक पेड़ मां के नाम रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की विभिन्न सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस तथा स्कूलों व कॉलेज के बच्चे मार्च पास्ट व परेड में हिस्सा लेंगे। इसके लिए स्थानीय आईटीआई मैदान में 10 से 12 अगस्त तक पूर्व अभ्यास कराया जाएगा। आगामी 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। डीसी ने कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों के लिए जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें