नारनौल।
श्री आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिक क्लब की बैठक रविवार शाम क्लब के मंच पर की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ सदस्य नवनीत कुमार मनुज ने की।
नवनीत मनुज ने बताया कि इस बार विजयदशमी का त्योहार 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसे क्लब की ओर से नये आकर्षण, उमंग व उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। क्लब के मंत्री भरत कुमार अग्रवाल ने उपस्थिति रजिस्टर में सभी सदस्यों व कार सेवकों के हस्ताक्षर करवाकर बैठक का एजेंडा पढ़कर बताया। नप के पूर्व प्रधान किशन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि विजय दशमी का उत्सव हर वर्ष क्लब द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। क्लब प्रधान अशोक चौधरी ने कहा कि महोत्सव बड़े स्तर पर होता है, इसके लिए कार्यकारी प्रधान तथा संयोजक व सह संयोजक का कार्यभार उचित कंधों पर भी डाला जाए। इस पर केशव संघी एडवोकेट को कार्यकारी प्रधान व प्रवीण संघी महोत्सव संयोजक तथा रामसिंह कोकचा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने की राय मांगी गई।