फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए विमर्श जरूरी : प्रो. सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से बुधवार को ‘समकालीन समय और विमर्शों का महत्व’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. सुरेश चंद्र मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमारी ने की। प्रो. सुरेश चंद्र ने समकालीन समाज और साहित्य के संबंधों पर विचार रखते हुए कहा कि हाशिए के समाज की आवाज को मुख्यधारा में लाना साहित्य और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने दलित, स्त्री और आदिवासी विमर्शों की जरूरत बताते हुए कहा कि ये समतामूलक और समावेशी समाज के निर्माण के आधार हैं। कार्यक्रम का संचालन गुरदीप भोसले ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें