फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर के प्रबंधों से उत्साहित दिखे दिव्यांग मतदाता

Mon, 07 Oct 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24दिव्यांगजनों का मत डलवाते रेड क्रॉस सोसाइटी के वालंटियर। स्त्रोत-प्रशासन।
विज्ञापन
नारनौल। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इन प्रबंधों से जिले के सभी दिव्यांगजन खुश नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को हुए विधानसभा आम चुनाव के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने राजस्थान की सीमा के साथ लगते जिलों के अधिकारियों से संपर्क करके 210 व्हील चेयर का प्रबंध किया। जिला महेंद्रगढ़ में कुल 772 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा जिला महेंद्रगढ़ के निजी व सरकारी अस्पतालों व अन्य नागरिकों के सहयोग से 250 व्हील चेयर का प्रबंध किया गया था। वालंटियर की व्यवस्था जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ. एसपी सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने की थी। इस हिसाब से प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अलावा मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से वालंटियर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें